#महात्मागांधी_और_लाल_बहादुर_शास्त्री_को_श्रद्धांजलि_अर्पित कर दिलाई स्वच्छता की शपथ
#जनप्रतिनिधियों व आमजन ने हाथों में झाड़ू लेकर की साफ-सफाई
बिसाऊ। (अशोक सोनी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बिसाऊ नगरपालिका के तत्वावधान में कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए जनप्रतिनिधियों, पालिका कर्मचारियों और आमजन ने हाथों में झाड़ू थाम कर साफ-सफाई की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन सलमा बानो के पति सलीम सैयद रहे। उन्होंने उपस्थित पार्षदों, पालिका कर्मचारियों, सफाईकर्मियों एवं आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सलीम सैयद ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली जिम्मेदारी है। अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
श्रद्धांजलि के बाद बस स्टैंड परिसर में चले स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ पालिका कर्मचारियों और आमजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आमजन से भी अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम में पालिका कनिष्ठ अभियंता सोमेंत कुमार, पालिका एसआई राजेन्द्र सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अयूब खान, पार्षद यूनुस खान, महावीर प्रसाद मीणा, साबीर अली, अब्दुल करीम, अहमद राजा, भंवरलाल प्रजापत, पार्षद पति सूर्यकांत सैनी, पालिका कर्मचारी विकास सैनी, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, बिलाल अंसारी, पप्पू वाल्मीकि, सुन्दरलाल वाल्मीकि, राकेश झाझड़िया सहित पालिका कर्मचारी, सफाई कर्मी एवं सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।
#बिसाऊ #महात्मागांधीजयंती #लालबहादुरशास्त्रीजयंती #स्वच्छताअभियान #स्वच्छभारतमिशन #नगरपालिकाबिसाऊ #सलमाबानो #सलीमसैयद #गांधीजयंती2026 #शास्त्रीजयंती #श्रद्धांजलिकार्यक्रम #बसस्टैंडबिसाऊ #स्वच्छताशपथ #जनजागरूकता #सफाईअभियान #कांग्रेस #बिसाऊसमाचार #झुंझुनूं #शेखावाटी #राजस्थानसमाचार #लोकलन्यूज #ShekhawatiExpress #BissauNews #Jhunjhunu #RajasthanNews #CleanIndia #SwachhataHiSeva #GandhiJayanti #LalBahadurShastriJayanti #CleanlinessDrive @followers Ashok Soni