मंझनपुर: कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में पहली बार जटिल जबड़े के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 12 दांत जैसी संरचनाएं निकाली गईं
कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टरों ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। मेडिकल कॉलेज में पहली बार जबड़े के दुर्लभ और जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान दांत जैसी 12 असामान्य संरचनाएं निकाली गईं। खास बात यह रही कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान जबड़े में फंसे दो प्राकृतिक स्थायी दांतों को सुरक्षित रखा।