डुमरा: मेथौरा पंचायत में घूस लेकर आशा की बहाली का आरोप, आशा कार्यकर्ताओं ने बीसीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मेथौरा पंचायत में आशा कार्यकर्ता की बहाली में घूस लेने का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीसीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और पैसे लेकर चयन किया गया है।