मुगलसराय: अलीनगर में जवानों के लिए 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भेजीं राखियां
अलीनगर भारतीय डाक विभाग ने शनिवार दोपहर 01 बजे को विशेष राखी अभियान के तहत किंग पार्थ इंटरनेशनल स्कूल के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने सेना, सीआरपीएफ, आरपीएफ, बीएसएफ और पुलिस जवानों के लिए राखियां व शुभकामना संदेश भेजे। अभियान का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना रहा।