प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
......................
श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा के निर्देशानुसार नगर परिषद्, राजगीर क्षेत्र में आयोजित हो रहे राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई है।
मेला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगन्तुकों को स्वच्छ तथा स्वस्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है।
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को तीन जोन में विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य का प्रभावी संचालन एवं सतत् निगरानी किया जा सके।
आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में नगर परिषद्, राजगीर एवं पी०एच०ई०डी० द्वारा 1000 से अधिक अस्थायी शौचालय एवं मूत्रालय स्थापित किया गया है। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य 24X7 तीन पालियों में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके लिए 1000 से अधिक सफाई कर्मियों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्त किया गया है साथ हीं नगर परिषद् के द्वारा 90 से अधिक वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है।
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र एवं शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी तथा नियमित रूप से फॉगिंग सुनिश्चित करने हेतु 62 जोनल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी तथा 131 पर्यवेक्षीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है, जो प्रत्येक पाली में संचालित कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहें हैं तथा आवश्यकतानुसार त्वरित निर्देश प्रदान कर रहें हैं।
मेला के प्रमुख धार्मिक स्थल सप्तधारा एवं ब्रह्मकुण्ड की विशेष साफ-सफाई कराया जा रहा है। इन स्थलों पर नियमित रूप से गाद एवं अवशिष्ट हटाने एवं स्वच्छता बनाये रखने की व्यवस्था की गयी है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद्, राजगीर द्वारा किसी प्रकार का आकस्मिक स्वच्छता संबंधी स्थिति से निपटने के लिए QRT का गठन किया गया है। यह टीम आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई कर सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने का कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में हैण्ड कार्ट, डस्टबीन, सफाई उपकरण, ब्लीचिंग पाउडर, चुनाव पाउडर , सुरक्षात्मक किट एवं अन्य आवश्यक संसाधन की व्यवस्था किया गया है ।
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र से प्रतिदिन संग्रहित किये जा रहे ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए उसे MRF एवं Composting प्लान्ट तक पहुँचाया जा रहा है, जहाँ अपशिष्ट का पृथक्करण, पुर्नचकरण एवं प्रसंस्करण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।
नगर परिषद्, राजगीर मलमास मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं आगन्तुकों से अपील करती है कि मेला परिसर में स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करें, कचरे को निर्धारित डस्टबीन में डालें तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
13 views | Nalanda, Bihar | Jun 2, 2026