बहादुरपुर: बहादुरपुर में मंडी गेट के पास ताश से जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज
बहादुरपुर पुलिस को बुधवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग बहादुरपुर में मंडी गेट के पास ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बहादुरपुर निवासी कन्हैया लाल(65 वर्ष),जयराम(27 वर्ष) और राजकुमार(28 वर्ष) को ताश के पत्तों के साथ हार जीत का दाव लगाते हुए पाए गए ।