हरदोई: शहर के नघेटा रोड पर जलभराव की समस्या से बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, ई-रिक्शा के पलटने का वीडियो वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 10, 2024 शहर के नघेटा रोड पर जलभराव की समस्या ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नालों की समय पर सफाई न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है।जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसी बीच, जलभराव की समस्या के चलते मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय ई-रिक्शा पर कोई सवारी मौजूद नहीं थी।