कर्वी: चित्रकूट में करोड़ों की नहर मरम्मत में घोटाले की आशंका, घटिया निर्माण देख भड़के ब्लाक प्रमुख
चित्रकूट के सेमरदहा माजरा टेकारी के पास नहर निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप है। शनिवार दोपहर शिकायतों पर शनिवार दोपहर 3 बजे पहुंचे ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने कार्य गुणवत्ता पर सवाल उठाए। सूचना पर एसडीएम जसीम अहमद और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।