बक्सर: अवैध हिरासत मामले में कोर्ट सख्त, ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष व आईओ से मांगा स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | May 6, 2026 जिले में पुलिस की कार्यशैली पर अदालत ने कड़ा रूख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अमित कुमार शर्मा की अदालत ने ब्रह्मपुर थाना कांड संख्या 123/2026 की सुनवाई के दौरान गंभीर अनियमितताओं को लेकर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार और जांच पदाधिकारी विनोद कुमार यादव से 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।