पंचकूला: स्टॉक मार्केट में पैसा कमाने का झांसा देकर डॉक्टर से 42 लाख 25 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला आया सामने
स्टॉक मार्केट में पैसा कमाने का झांसा देकर बरवाला के डॉक्टर से 42 लाख 25 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है । एमडीसी में स्थित हरियाणा साइबर क्राइम द्वारा डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज आया ओर कहा कि स्टॉक मार्केट में पैसा लगाकर लाभ कमा सकते है और उसके साथ ऑनलाइन ठगी की गई।