पंचकूला: 29 मई 1956 को गांधी चौक कालका में शहीद हुए रेलवे कर्मचारियों की याद में TT स्टाफ ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई।
कालका रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ के सदस्यों के सहयोग से बुधवार को सभी ने मिलकर रेलवे स्टेशन कालका के बाहर पैसेंजरों और आने जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से और 29 मई 1956 को गांधी चौक कालका में शहीद हुए कामरेडों को याद करते हुए रेलवे कर्मचारियों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई और साथ में काले चने का प्रसाद भी बांटा