निज़ामाबाद: तहबरपुर CHC से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आज बुधवार को दोपहर 2 बजे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री दुर्गा चौबे ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान में सहयोग करने की अपील किया है।