शाहबाद: पुलिस ने 39 पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षमता से अधिक बेरहमी से लादे गए पशुओं से भरी डीसीएम सहित पांच पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीसीएम को पकड़कर सीज कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान में सफलता मिली।