पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने साजिशकर्ताओं को चेतावनी दी, खुद को कृष्ण और तेजस्वी को फिर अर्जुन बताया
अपनी लव स्टोरी के चलते पार्टी और परिवार से दूर किए गए तेज प्रताप यादव अब फिर से एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से अपनी बात रखी है। तेज प्रताप ने लालू परिवार में साजिश करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने जल्द ही इस साजिश को उजागर करने का दावा किया है। तेज प्रताप यादव ने रविवार दोपहर 1:30 बजे एक बार फिर X पर पोस्ट किया है।