बिहपुर: गंगा नदी में नाव पलटी, सभी लोग सुरक्षित
नुरूद्दीनपुर गंगाघाट के सामने मंगलवार शाम गंगा की तेज धारा में एक छोटी नाव पलट गई। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नाव पर सवार लोगों में सुनील मंडल, खुशबू देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, अंजलि, अन्नू और साजन समेत अन्य शामिल थे।