पटियाली: कांवड़ यात्रा को लेकर पटियाली कोतवाली में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिए गए आवश्यक निर्देश
कासगंज के पटियाली कोतवाली परिसर में सोमवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम आतीश कुमार सिंह ने की। सीओ अमित कुमार ने मीट विक्रेताओं और डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।