ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी कामयाबी, दिल्ली-नोएडा से सकुशल मिली नाबालिग
कटनी जिले के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक माह से लापता नाबालिग बालिका को दिल्ली-नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 27 मई को दर्ज गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम इनपुट के आधार पर लगातार जांच की।