रॉबर्ट्सगंज: आरएलडी ने संगठन को दी नई धार, नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
सोनभद्र में राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सोमवार दोपहर 12 बजे नई नियुक्तियां की हैं,चंद्रभान सिंह पटेल को राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ सोनभद्र का जिलाध्यक्ष, जबकि पवन शुक्ला को युवा राष्ट्रीय लोकदल प्रयागराज क्षेत्र का मुख्य महासचिव बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।