तिजारा: भिवाड़ी तिजारा में बकरीद का त्यौहार मनाया गया, ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई सामूहिक नमाज
Tijara, Alwar | May 28, 2026 इस्लाम धर्म का पवित्र त्यौहार बकरीद गुरुवार सुबह 8 बजे भिवाड़ी तिजारा सहित आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने मस्जिद और ईदगाह में एकत्र होकर सामूहिक नमाज अदा की। टपूकड़ा के झीवाना रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जमा हुए और सामूहिक रूप से नमाज पड़ी।