नावकोठी: नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी, आवास सहायक और विकास मित्र की संयुक्त बैठक, आवश्यक निर्देश दिए गए
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी आवास सहायक और विकास मित्र की संयुक्त बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है। इसमें अनुसूचित जाति के पात्र लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर सूची में नाम जोड़ने का निर्देश है।