बलरामपुर: गायत्री परिवार की अनूठी पहल, बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण हेतु 'आओ बचपन को संवारे' का विशेष कार्यक्रम आयोजित
युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार बलरामपुर द्वारा आज सुबह जय मां भगवती पूजा समिति, चौक उत्तर लाइन के पंडाल में एकत्रित हुए छोटे बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण हेतु बच्चों के लिए विशेष आओ बचपन को संवारे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के राकेश साहू द्वारा इतनी शक्ति हमें दे ना दाता के प्रार्थना के साथ हुआ।