बलरामपुर: एमएलके कॉलेज ने पुरातन छात्र को संघ लोक सेवा आयोग 2030 की परीक्षा में चयनित होने पर किया सम्मानित
एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में संघ लोक सेवा आयोग की 2030 की परीक्षा में चयनित अपने पुरातन छात्र गोपाल कृष्ण वर्मा को आज शनिवार को दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गोपाल कृष्ण वर्मा महाविद्यालय में 2013 से 2016 तक विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी रहे हैं, वर्तमान में भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी के रूप में चयनित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।