बलरामपुर: महाराजगंज तराई पुलिस ने दूंदूरा से एक वारंटी को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दोपहर बाद थाना महाराजगंज पुलिस टीम द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि इस्लाम पुत्र सुबराती निवासी दुंदुरा थाना मह0 तराई जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।