बूंदी: बुजुर्ग ने न्याय नहीं मिलने पर 15 अगस्त को आत्मदाह की दी चेतावनी दो दिन से कलेक्ट्रेट की सीढ़िया पर बैठा हुआ था बुजुर्ग
Bundi, Bundi | Aug 13, 2024 बून्दी में मंगलवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दो दिन से कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बैठे दबलाना निवासी जोधराज सिंह सोलंकी ने न्याय नहीं मिलने पर 15 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी दी हैं।पीड़ित जोधराज सिंह ने बताया कि दबलाना स्थित अपने पुश्तैनी मकान से हिस्सा मांगने पर भाइयों द्वारा बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया।