बूंदी: जनता क्लिनिक के कर्मचारियों ने 5 माह से बकाया वेतन दिलाने की मांग का जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
Bundi, Bundi | Aug 13, 2024 आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकास नगर और उंदलिया की डूंगरी जनता क्लिनिक के कर्मचारी पिछले 5 महीने से मासिक वेतन नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अपनी पीड़ा बता चुके हैं तथा उनकी समस्या का समाधान नहीं होने के कारण जिला कलेक्टर से मिले और पांच माह का वेतन न मिलने के कारण उत्पन्न समस्या से अवगत कराया।