बूंदी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वास्थ्य भवन में कैनवस व सेल्फी पॉइंट का सीएमएचओ ने किया शुभारंभ
Bundi, Bundi | Aug 13, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सीएमएचओ परिसर स्वास्थ्य भवन में कैनवास व सेल्फी पाइंट का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी सामर ने शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने कैनवास पर जय हिंद लिखा और सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेकर देशभक्ति की भावना का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान आमजन छात्र छात्राएं और चिकित्सक एवं कर्मचारी रहे मौजूद।