महोबा: रैपुरा कलां के स्कूली बच्चों ने खराब सड़क के कारण झांसी-मिर्जापुर हाईवे किया जाम
Mahoba, Mahoba | Aug 19, 2026 स्कूली बच्चों ने खराब सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। बच्चों का आरोप है कि गांव को जोड़ने वाला करीब तीन किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील है। दाल मिलों के ओवरलोड ट्रकों और गंदे पानी से सड़क और खराब हो गई है। बच्चों ने पुलिस पर बदसलूकी और घसीटकर हटाने का आरोप लगाया।