कोठी महल: महामृत्युंजय द्वार पर रास्ता बंद, 22 से ज्यादा कॉलोनियों में आक्रोश, रहवासियों ने किया चक्काजाम
उज्जैन में महामृत्युंजय द्वार पर रास्ता बंद होने से 22 से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। यातायात व्यवस्था में बदलाव और आवागमन का रास्ता बंद होने से नाराज रहवासियों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। रहवासियों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें डी-मार्ट और आसपास के स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे स्कूली ब