स्कूल कार्यालय में शिक्षकों पर शराब सेवन का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब का सेवन करते मिले। साथ ही आरोप है कि छात्र बिना पढ़ाई के स्कूल में मौजूद थे और पूछताछ करने पर शिक्षकों ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया।
हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
#Chhattisgarh #Gariaband #Schools #Teachers #Education ViralVideo BreakingNews HindiNews CGNews JBNews ManishJaiswal
Korba, Korba | Aug 2, 2026