अंडा नहीं मिला तो युवक चढ़ गया मोबाइल टावर पर, लखनपुर के जमगला गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार युवक अपनी पसंद का भोजन, विशेष रूप से अंडा नहीं मिलने से नाराज था और गुस्से में टावर पर चढ़कर बैठ गया।
युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी पहुंची और काफी देर तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#Chhattisgarh #Ambikapur #Surguja #Lakhanpur #Jamgala MobileTower ViralVideo HighVoltageDrama BreakingNews HindiNews CGNews Viral Trending TrendingReels ViralReels JBNews ManishJaiswal
Korba, Korba | Aug 2, 2026