बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रविवार शाम दिल्ली स्थित उनके आवास पर कथित तौर पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। घटना उस समय हुई, जब वह अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति चाकू लेकर वहां पहुंच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद संदिग्ध के पास से बरामद चाकू की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कौन है और उसका मकसद क्या था।
घटना के बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, 'मुझे मारने की कोशिश हुई है। बाबा रोज कह रहे हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रुपये देंगे। हमने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मेरी हत्या की साजिश थी, लेकिन मैं बच गया।' सांसद �
Korba, Korba | Aug 2, 2026