औरंगाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 घंटे में गृहभेदन कांड का उद्भेदन, चोरी के जेवरात बरामद, 3 गिरफ्तार।
औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर दाउदनगर थानांतर्गत गृहभेदन (चोरी) कांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
*क्या था मामला?*
दिनांक-16.07.2026 को दाउदनगर थानाध्यक्ष को वादी रजनीश कुमार, पे0-स्व0 मनोज कुमार, सा0-बाबू अमौना ने लिखित आवेदन देकर सूचना दी थी कि ग्राम-बाबू अमौना स्थित उनके घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद की चोरी कर ली गई है।
आवेदन के आधार पर दाउदनगर थाना कांड संख्या-491/26, दिनांक-16.07.2026 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
*SP ने बनाई SIT, 12 घंटे में किया खुलासा*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर अशोक कुमार दास के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।
गठित SIT ने CCTV फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर 12 घंटे के अंदर ही ग्राम-बाबू अमौना से दो संदिग्ध व्यक्तियों - जितेन्द्र कुमार और चंदन कुमार को पकड़ा।
पकड़ाए व्यक्ति की निशानदेही पर जितेन्द्र कुमार के घर पर छापेमारी कर चोरी के आभूषण बरामद किए गए। साथ ही हसपुरा थानांतर्गत मुस्कान ज्वेलर्स के मालिक के पास बेचे गए शेष आभूषणों को भी बरामद कर दोनों संदिग्धों सहित ज्वेलर्स मालिक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम*
*1. चंदन कुमार, उम्र-20 वर्ष, पे0-योगेन्द्र यादव, सा0-सोहर बिगहा, थाना-हसपुरा, जिला-औरंगाबाद।
*2. जितेन्द्र कुमार, उम्र-23 वर्ष, पे0-किशोरी राम, सा0-बाबू अमौना, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद।
*3.मुकेश कुमार, पे0-स्व0 रामचन्द्र प्रसाद, सा0+थाना-हसपुरा, जिला-औरंगाबाद (मुस्कान ज्वेलर्स के मालिक)।
*बरामदगी*
- सोना का जितिया - 04 पीस
- सोना का झुमका - एक जोड़ा
- सोना का चैन - 01 पीस
- चांदी का पायल - एक जोड़ा
- चांदी की बिछिया - 17 पीस
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
#AurangabadPolice #DaudnagarTheft #Haspura #SITAction #JewelryRecovered #BiharPolice