Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

पढ़ाई करने के लिए पटना आया , बन गया शराब तस्कर ... यह बिहार का भयावह सच है की गांवों या छोटे शहरों से आने वाले युवा आसानी से शराब तस्करी करने वालों के चंगुल में फंस जा रहे हैं और बन जा रहे हैं चंद रुपयों के लिए शराब तस्कर .. वीडियो में दिख रहा युवा कटिहार से पढ़ने पटना आया और फिर शराब तस्कर नेटवर्क में शामिल हो कर पड़ोसी राज्यों से शराब ढोने लगा .. #viral #navvani

Rafiganj, Aurangabad | Jul 17, 2026

MORE NEWS

अभय कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उड़ते अफवाहों को दूर किया,फिर से आरजेडी में ही रहेंगे-अभय कुशवाहा।
 #abhaykushwaha #MP #aurangabad #sansad #vairalpost #RJD #BJPGovernment

अभय कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उड़ते अफवाहों को दूर किया,फिर से आरजेडी में ही रहेंगे-अभय कुशवाहा। #abhaykushwaha #MP #aurangabad #sansad #vairalpost #RJD #BJPGovernment

Rafiganj, Aurangabad | Jul 17, 2026

प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौ*त से गुस्साए परिजनों ने सिविल सर्जन की पिटाई, वीडियो वायरल।

बिहार के अरवल जिले का लाइफलाइन कहे जाने वाला सबसे बड़े सदर अस्पताल में एक बार फिर शुक्रवार देर शाम बड़ी चिकित्सीय लापरवाही देखने को मिली। जहां अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 24 वर्षीय महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और जांच का आश्वासन दिया।

अरवल जिले के सदर थाना के फखरपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय रागिनी कुमारी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के पति आकाश कुमार के अनुसार बिना किसी जांच के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद रागिनी की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पति आकाश कुमार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सीय लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से उनकी पत्नी की जान चली गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोषी डॉक्टरों और संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी, सिविल सर्जन, पूर्व विधायक महानंद सिंह के अलावे भारी संख्या में पुलिस और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन राजकिशोर प्रसाद को परिजनों ने पकड़ कर जमीन पर खींच दिया जिससे वह जख्मी हो गए। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में किसी भी स्तर पर चिकित्सीय लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या चिकित्सीय लापरवाही हुई थी। त्रिस्तरीय जांच कमेटी का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही नवजात को अस्पताल प्रशासन के द्वारा परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया।

प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौ*त से गुस्साए परिजनों ने सिविल सर्जन की पिटाई, वीडियो वायरल। बिहार के अरवल जिले का लाइफलाइन कहे जाने वाला सबसे बड़े सदर अस्पताल में एक बार फिर शुक्रवार देर शाम बड़ी चिकित्सीय लापरवाही देखने को मिली। जहां अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती 24 वर्षीय महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और जांच का आश्वासन दिया। अरवल जिले के सदर थाना के फखरपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय रागिनी कुमारी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के पति आकाश कुमार के अनुसार बिना किसी जांच के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद रागिनी की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति आकाश कुमार ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सीय लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से उनकी पत्नी की जान चली गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोषी डॉक्टरों और संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी, सिविल सर्जन, पूर्व विधायक महानंद सिंह के अलावे भारी संख्या में पुलिस और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन राजकिशोर प्रसाद को परिजनों ने पकड़ कर जमीन पर खींच दिया जिससे वह जख्मी हो गए। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में किसी भी स्तर पर चिकित्सीय लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या चिकित्सीय लापरवाही हुई थी। त्रिस्तरीय जांच कमेटी का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही नवजात को अस्पताल प्रशासन के द्वारा परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया।

Rafiganj, Aurangabad | Jul 17, 2026

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 घंटे में गृहभेदन कांड का उद्भेदन, चोरी के जेवरात बरामद, 3 गिरफ्तार।

औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर दाउदनगर थानांतर्गत गृहभेदन (चोरी) कांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

*क्या था मामला?*
दिनांक-16.07.2026 को दाउदनगर थानाध्यक्ष को वादी रजनीश कुमार, पे0-स्व0 मनोज कुमार, सा0-बाबू अमौना ने लिखित आवेदन देकर सूचना दी थी कि ग्राम-बाबू अमौना स्थित उनके घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद की चोरी कर ली गई है।

आवेदन के आधार पर दाउदनगर थाना कांड संख्या-491/26, दिनांक-16.07.2026 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

*SP ने बनाई SIT, 12 घंटे में किया खुलासा*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर अशोक कुमार दास के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।

गठित SIT ने CCTV फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर 12 घंटे के अंदर ही ग्राम-बाबू अमौना से दो संदिग्ध व्यक्तियों - जितेन्द्र कुमार और चंदन कुमार को पकड़ा।

पकड़ाए व्यक्ति की निशानदेही पर जितेन्द्र कुमार के घर पर छापेमारी कर चोरी के आभूषण बरामद किए गए। साथ ही हसपुरा थानांतर्गत मुस्कान ज्वेलर्स के मालिक के पास बेचे गए शेष आभूषणों को भी बरामद कर दोनों संदिग्धों सहित ज्वेलर्स मालिक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम*
*1. चंदन कुमार, उम्र-20 वर्ष, पे0-योगेन्द्र यादव, सा0-सोहर बिगहा, थाना-हसपुरा, जिला-औरंगाबाद।
*2. जितेन्द्र कुमार, उम्र-23 वर्ष, पे0-किशोरी राम, सा0-बाबू अमौना, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद।
*3.मुकेश कुमार, पे0-स्व0 रामचन्द्र प्रसाद, सा0+थाना-हसपुरा, जिला-औरंगाबाद (मुस्कान ज्वेलर्स के मालिक)।

*बरामदगी*
- सोना का जितिया - 04 पीस
- सोना का झुमका - एक जोड़ा
- सोना का चैन - 01 पीस
- चांदी का पायल - एक जोड़ा
- चांदी की बिछिया - 17 पीस

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

#AurangabadPolice #DaudnagarTheft #Haspura #SITAction #JewelryRecovered #BiharPolice

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 घंटे में गृहभेदन कांड का उद्भेदन, चोरी के जेवरात बरामद, 3 गिरफ्तार। औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर दाउदनगर थानांतर्गत गृहभेदन (चोरी) कांड का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के आभूषण बरामद करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। *क्या था मामला?* दिनांक-16.07.2026 को दाउदनगर थानाध्यक्ष को वादी रजनीश कुमार, पे0-स्व0 मनोज कुमार, सा0-बाबू अमौना ने लिखित आवेदन देकर सूचना दी थी कि ग्राम-बाबू अमौना स्थित उनके घर में अज्ञात अपराधियों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद की चोरी कर ली गई है। आवेदन के आधार पर दाउदनगर थाना कांड संख्या-491/26, दिनांक-16.07.2026 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। *SP ने बनाई SIT, 12 घंटे में किया खुलासा* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर अशोक कुमार दास के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। गठित SIT ने CCTV फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर 12 घंटे के अंदर ही ग्राम-बाबू अमौना से दो संदिग्ध व्यक्तियों - जितेन्द्र कुमार और चंदन कुमार को पकड़ा। पकड़ाए व्यक्ति की निशानदेही पर जितेन्द्र कुमार के घर पर छापेमारी कर चोरी के आभूषण बरामद किए गए। साथ ही हसपुरा थानांतर्गत मुस्कान ज्वेलर्स के मालिक के पास बेचे गए शेष आभूषणों को भी बरामद कर दोनों संदिग्धों सहित ज्वेलर्स मालिक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम* *1. चंदन कुमार, उम्र-20 वर्ष, पे0-योगेन्द्र यादव, सा0-सोहर बिगहा, थाना-हसपुरा, जिला-औरंगाबाद। *2. जितेन्द्र कुमार, उम्र-23 वर्ष, पे0-किशोरी राम, सा0-बाबू अमौना, थाना-दाउदनगर, जिला-औरंगाबाद। *3.मुकेश कुमार, पे0-स्व0 रामचन्द्र प्रसाद, सा0+थाना-हसपुरा, जिला-औरंगाबाद (मुस्कान ज्वेलर्स के मालिक)। *बरामदगी* - सोना का जितिया - 04 पीस - सोना का झुमका - एक जोड़ा - सोना का चैन - 01 पीस - चांदी का पायल - एक जोड़ा - चांदी की बिछिया - 17 पीस पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। #AurangabadPolice #DaudnagarTheft #Haspura #SITAction #JewelryRecovered #BiharPolice

Rafiganj, Aurangabad | Jul 17, 2026

महिला फरियाद लेकर पहुंची थाने, लेकिन मिला ऐसा व्यवहार?

"जाके डराएगा अथमलगोला थाना प्रभारी को, हमको नाही..." जैसे कथित शब्दों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फरियाद लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ थाना प्रभारी का रवैया बेहद सख्त और आपत्तिजनक दिखाई देता है।

यदि यह वीडियो सही है, तो सवाल उठता है कि क्या न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? पुलिस की वर्दी कानून की रक्षा और जनता की सेवा का प्रतीक है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए और यदि किसी स्तर पर गलती हुई है तो उचित कार्रवाई की जाए।

नोट: यह पोस्ट वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों पर आधारित है। घटना की आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए।

#बिहार #अथमलगोला #Police #महिला_सुरक्षा #viralvideoシ

महिला फरियाद लेकर पहुंची थाने, लेकिन मिला ऐसा व्यवहार? "जाके डराएगा अथमलगोला थाना प्रभारी को, हमको नाही..." जैसे कथित शब्दों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फरियाद लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ थाना प्रभारी का रवैया बेहद सख्त और आपत्तिजनक दिखाई देता है। यदि यह वीडियो सही है, तो सवाल उठता है कि क्या न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? पुलिस की वर्दी कानून की रक्षा और जनता की सेवा का प्रतीक है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए और यदि किसी स्तर पर गलती हुई है तो उचित कार्रवाई की जाए। नोट: यह पोस्ट वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों पर आधारित है। घटना की आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए। #बिहार #अथमलगोला #Police #महिला_सुरक्षा #viralvideoシ

Rafiganj, Aurangabad | Jul 17, 2026