मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल
मुजफ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रथेड़ी कट पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हाशिम और रिजवान गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी इरशाद को कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस, बाइक और चोरी के उपकरण बरामद किए है