अशोक नगर: जिला जेल अशोकनगर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों को बताए गए अधिकार
अशोकनगर प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सचिव मनीष अनुरागी, न्यायाधीश सुश्री प्रिया चौहान, न्यायाधीश सुश्री समीक्षा जैन एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी हेमंत कुशवाहा की उपस्थिति में मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला जेल अशोकनगर का निरीक्षण, बंदियों से व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।