गोहद: सीजी पावर कंपनी गेट पर गार्ड के परिजनों का धरना-प्रदर्शन, पूर्व विधायक की पहल से इलाज-सैलरी का मिला आश्वासन
Gohad, Bhind | Apr 21, 2026 मालनपुर स्थित सीजी पावर कंपनी के मुख्य गेट पर मंगलवार को लगभग 12 बजे सुरक्षा गार्ड माजिद अली अपने पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। परिवार ने कंपनी प्रबंधन पर घायल गार्ड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय और सहायता की मांग की।पीड़ित परिवार ने मांग की कि उनका किसी अच्छे निजी हॉस्पिटल में समुचित इलाज कराया जाए, इलाज के दौरान नियमित रूप से सैलरी दी जाए।