बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने झखिया में रविवार को छापेमारी कर 300 लीटर चुलाई शराब बरामद की, 8 शराबियों को किया गिरफ्तार
बंजरिया पुलिस झखिया से रविवार शाम 7 बजे छापेमारी कर 300 लीटर चुलाई शराब बरामद कर आठ शराबियों को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि अलग अलग जगह पर छुपा कर पॉलीथिन में रखा ज़हराब बरामद हुआ। वही आठ शराबियों की गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है,कारवाई से शराबियो में हड़कम्प।