सिंघिया: प्लस टू हाई स्कूल लगमा में भवन के अभाव में छात्र-छात्रा व शिक्षकों को हो रही परेशानी
बिहार में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे जरूर किए जाते हैं। इसी बीच एक ऐसी तस्वीर निकाल कर सामने आ रही है। जो सभी दावे की पोल खोल रही है। सिंघिया प्रखंड अंतर्गत प्लस टू हाई स्कूल लगमा में भवन के अभाव में छात्र-छात्रा व शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। बेंच डेस्क व भवन के अभाव में जमीन पर दरी पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्रा।