सिंघिया: सिंघिया बाजार में जेवर दूकान से पुरानी ज़ेवर भरी पर्स चोरी मामले की जांच में जुटी पुलिस
सिंघिया मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर शादी को लेकर पुराने जेवर से बदलकर नया जेवर खरीदने पहुंचे एक दंपति का जेवर से भरी पर्स चोरी हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित की पहचान नगर पंचायत के खैरपुरा गांव निवासी मोती दास के रूप में की गई है।