सिंघिया: माहे सिंघिया से पर्सनल आईडी के द्वारा रेलवे टिकट काटने के आरोप में एक धंधेबाज गिरफ्तार
समस्तीपुर आरपीएफ और हसनपुर आरपीएफ की टीम के द्वारा सिंघिया थाना के सहयोग से माहे सिंघिया वार्ड 10 स्थित आशीष कम्युनिकेशन नाम के दुकान में छापेमारी कर पर्सनल यूजर आईडी पर अवैध रूप से बनाए गए 9 ई आरक्षण टिकट , एक लैपटॉप, एक प्रिंटर ,एक एंड्राइड मोबाइल के साथ आशीष कुमार नाम के दुकानदार को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर आर पी एफ समस्तीपुर में मामला दर्ज ।