सिंघिया: बसदेवा गांव में गहना और नगदी लेकर तीन ठग हुआ फरार आवेदन मिलने पर जांच में जुटी पुलिस
सिंघिया थाना क्षेत्र के बसदेवा गांव में तीन ठग ने ससुर व बहू को चकमा देकर गहना और नगदी लेकर फरार हो गए। ठग ने घर में अनहोनी को लेकर घर में पूजा पाठ करने की बात कही । महिला से गहना और एक लाख रुपए लेकर बाइक सवार ठग फरार हो गए। घटना को लेकर सिंघिया थाना में आवेदन दी गई है जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस।