बंजरिया: बीडीओ बंजरिया ने फसल क्षतिपूर्ति अनुदान लाभुकों की सूची के लिए शुक्रवार को डीएओ से पत्राचार किया है
बंजरिया बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने शुक्रवार प्रखंड के फसल क्षतिपूर्ति अनुदान लाभुकों की सूचि के डीएओ से पत्राचार किया है। बताया कि नियमानुसार स्वीकृत व अस्वीकृत लाभुकों में से 5 प्रतिशत रेंडमली जांच कर रिपोर्ट जिले को भेजनी होती हैं। लेकिन बीएओ कार्यालय मांगने के बाद भी सूचि उपलब्ध नही करा पा रहा है। जबकि पब्लिक डोमेन में लाभुकों की सूचि वायरल हो रहा हैं।