कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने को लेकर POSH Act-2013 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार, बेगूसराय में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं शिकायतों के निवारण से संबंधित POSH Act-2013 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य पदाधिकारियों ने महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। कार्यशाला में आंतरिक एवं स्थानीय समितियों के गठन, उनकी जिम्मेदारियों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निपटारे की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
IPRD Bihar
WCDC Bihar
#begusarai
#cmsamrat