मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साहवर्धन
सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धवारी में आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के प्रमाण पत्र एवं पुस्तक वितरण समारोह में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
महापौर ने छात्राओं से संवाद कर उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा एवं संस्कारों से सशक्त बनाना विकसित भारत की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पांडेय, निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, पूर्व महापौर ममता पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।