प्रधानमंत्री सड़क कर्रा में गड्ढों की दे रही सौगात, सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, ठेकेदार मस्त तो विभाग मदमस्त।
अनुरक्षण के नाम पर बजट आवंटन, फिर भी सड़क बदहाल जिम्मेदारो के दायित्व पर उठे सवाल।
रामनगर मैहर - गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़कर आवागमन सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाई गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कें अब अपनी बदहाली की दस्ताने खुद बयां कर रही हैं। रामनगर क्षेत्र के कर्रा में सड़क की जर्जर हालत राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और उनमें भरा पानी हादसों को निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर सफर करना अब लोगों के लिए किसी दुर्घटना की चुनौती से कम नहीं है।
*सड़क गढ्ढो से बदहाल, जिम्मेदारों की निगरानी पर गम्भीर सवाल।*
सड़क की हालत लगातार बिगड़ गई है। लेकिन सड़क मरम्मत और संधारण को लेकर जिम्मेदार विभाग की सक्रियता नजर नहीं आ रही। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नियम के अनुसार निर्धारित सड़कों के रखरखाव में पैच रिपेयर, मरम्मत और आवश्यकता के अनुसार पुनः डामरीकरण जैसे कार्य किए जाते हैं। यदि सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी तय है। तो कर्रा की सड़क गड्ढों में तब्दील क्यों? मेंटनेंस का बजट कहां जा रहा है?
सड़क रखरखाव के लिए बजट आवंटन और संधारण संबंधी प्रावधानों के बावजूद सड़क की ऐसी दशा विभागीय कार्यप्रणाली कर्तव्य पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सड़क के निरीक्षण, मरम्मत और गुणवत्ता निगरानी की जिम्मेदारी है? तो क्या संबंधित ने सड़क की भौतिक स्थिति का निरिक्षण किया या कार्यालय पर ही हो गया।
कर्रा गांव की सड़क बदहाली का खामियाजा दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है।जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा देने के उद्देश्य से बनाई गई सड़क ही अब परेशानी का कारण बन रही है।
*ठेकेदार मस्त तो विभाग मदमस्त, सड़क के गढ्ढो पर पानी मे बच्चे भी मस्ती पर मस्त।*
सड़क निर्माण के पश्चात उसे निर्धारित समय पर रखरखाव और संधारण की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार द्वारा अनुबंध अनुसार तय है। ऐसे में ठेकेदार की जवाबदारी और विभागीय निगरानी दोनों सवाल के घेरे पर है। सड़क की मरम्मत, जिम्मेदार का दायित्व परिपालन प्रश्न चिन्हों पर, ग्रामीणों को गड्ढों से कब निजात और मुक्ति मिलेगी। *मां शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी रामनगर द्वारा (2.1) दो किलोमीटर से ज्यादा प्रधानमंत्री ग्राम कर्रा सड़क का संधारण रखरखाव की जवाबदारी है। जिसके कार्य की वास्तविक स्थिति गढ्ढो एवं सड़क की उखड़ी हुई गट्टी पर है तब्दील।*👇