बलरामपुर: विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक
सीडीओ हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की सातवीं बैठक और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम जनता में सड़क सुरक्षा के नियमों की जागरूकता बढ़ाने के लिए जनपद के विभिन्न चौराहों पर स्थाई होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए गए।