बलरामपुर: ललिया थाना पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना ललिया पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के एक पुराने मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्षसत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश चन्द और कांस्टेबल विवेक सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।