बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अनुज कुमार यादव, कांस्टेबल धन्नु प्रसाद टीम ने अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी रोहित मिश्रा पुत्र विधायक निवासी ग्राम लालकपुरवा, वीरपुर झलहिया, थाना खरगुपूर, जनपद गोण्डा का रहने वाला है।