बलरामपुर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 5 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, 4 को 20 साल की कैद और 1 को 1 साल सजा
बलरामपुर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने 5 दोषियों को सजा सुनाई है विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने 4 आरोपियो को 20-20 साल का सश्रम कारावास और ₹10-10 हजारका अर्थदंड लगाया है 5वें आरोपी को एक साल का कारावास और 2 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया गया है। यह मामला 16 अक्टूबर 2019 का है पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था।