बलरामपुर: नाबालिक की हत्या के मामले में कोर्ट ने महिला को सुनाई आजीवन कारावास की सजा और ₹33 हजार का जुर्माना
जिले में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एक नाबालिक की हत्या के मामले में अदालत ने महिला अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नवीन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला 8 फरवरी 2011 का है जब बजरंगी नामक व्यक्ति ने थाना पचपेड़वा में शिकायत दर्ज कराई थी।